Delhi: दिल्ली की हवा में बड़ा सुधार, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में इस साल ज्यादा अच्छा सुधार देखने को मिला है। 4 अगस्त तक दिल्ली में 137 ‘क्लीन एयर डे’ दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल के पूरे रिकॉर्ड से भी अधिक हैं। पिछले वर्ष दिल्ली में कुल 130 ‘क्लीन एयर डे’ दर्ज हुए थे, जबकि इस साल अगस्त की शुरुआत तक ही यह आंकड़ा 137 तक पहुंच गया है। इससे साफ है कि इस बार राजधानी की हवा पहले की तुलना में अधिक साफ रही है।

दिल्ली में लगातार पांचवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी का औसत AQI 64 रहा, जो साफ हवा का संकेत माना जाता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार 0 से 50 के बीच का स्तर ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान हुई अच्छी बारिश, अनुकूल मौसम और प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए विभिन्न उपायों की वजह से दिल्ली की हवा में यह सुधार देखने को मिला है। हालांकि, विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर आमतौर पर बढ़ जाता है। ऐसे में इस सुधार को बनाए रखने के लिए प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को लगातार प्रभावी ढंग से लागू करना जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *