UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है, चार दिन के प्रस्तावित सत्र में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। लगातार विपक्ष की ओर से सदन मे चर्चा ना करने और सदन की कार्यवाही में रुकावट डालने के चलते सरकार ने कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया…..वहीं कार्यवाही खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा….सीएम योगी ने सपा के रवैये को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बताया।
3 अगस्त से शुरू हुआ इस बार का विधानसभा सत्र चार दिनों के लिए प्रस्तावित था, लेकिन सदन में लगातार हंगामे और कार्यवाही में व्यवधान के चलते ज्यादा समय तक चर्चा नहीं हो सकी। विपक्ष के विरोध के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित रही, जिसके बाद विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। वहीं, सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि अनुपूरक बजट में किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही कई नई योजनाओं और विकास कार्यों के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष के आचरण को पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष का जनविरोधी चेहरा एक बार फिर प्रदेश की जनता के सामने आ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नकारात्मक रवैये के कारण सदन में किसानों, युवाओं और गरीबों के बुनियादी मुद्दों पर सार्थक चर्चा नहीं हो सकी।
इसके साथ ही कहा कि सपा का यह आचरण पूरी तरह से महिला विरोधी, युवा विरोधी, किसान विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।