Pradeep Rawat: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में विलेन का रोल करने वाले प्रदीप रावत का निधन

Pradeep Rawat: आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में विलेन गजनी धर्मात्मा का रोल निभाकर प्रदीप रावत बॉलीवुड में छा गए थे। कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक बनकर दर्शकों को खूब डराया था। वह आमिर खान के साथ भी एक खास बॉन्डिंग साझा करते थे। अब यह उम्दा कलाकार दुनिया को अलविदा कह चुका है। प्रदीप ने अपने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया था।

जबलपुर में जन्मे प्रदीप रावत एक आर्मी फैमिली से आते थे, पिता आर्मी में ऑफिसर थे। ऐसे घर के माहौल में पले-बढ़े थे तो आगे चलकर उन्होंने भी आर्मी में जाने का सोचा लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका। किसी कारण से वह आर्मी में सेलेक्स नहीं हो पाए। आगे चलकर प्रदीप ने जबलपुर में ही बैंक में नौकरी करना शुरू कर दिया।

बैंक की नौकरी में प्रदीप का मन नहीं लगा। वह आगे चलकर राज बब्बर के थिएटर ग्रुप ‘एकजुट’ में शामिल हुए। यहां से उनको अभिनय का चस्का लगा। थिएटर में उन्होंने अपने अभिनय को मांझा। साल 1985 में फिल्म ‘मेरी जंग’ से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने अनिल कपूर, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों के साथ काम किया। इसके बाद प्रदीप ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया।

प्रदीप रावत ने ‘अग्निपथ’, ‘बागी’, ‘कोयला’, ‘मेजर साहब’ और ‘सरफरोश’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अधिकांश फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए। बावजूद इसके उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई। जब आमिर खान की ‘गजनी’ रिलीज हुई, तो बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि यह कमर्शियल रिकॉर्ड तोड़ेगी।
प्रदीप रावत ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड, उड़ीया फिल्मों में खूब अभिनय किया था। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भी वह अश्वत्थामा के किरदार के लिए जाने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *