India-Afghanistan T20: अभिषेक ने 30 गेंद में शतक जड़कर ‘डेड रबर’ मैच में जान फूंकी

India-Afghanistan T20:  नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के साथ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में शानदार शतक लगाकर बेअसर मैच में जान डाल दी। भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर श्रंखला में क्लीन स्वीप किया, अफगानिस्तान के फील्डिंग चुनने के बाद, अभिषेक ने 30 गेंद में शतक जड़ते हुए अफगानिस्तान की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दींं। ये किसी भारतीय का लगाया सबसे तेज शतक है। भारत का स्कोल सात विकेट पर 221 रन रहा।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी पहले दो मैचों में खराब रही थी। वो एक बार फिर बल्ले से भारत को चुनौती नहीं दे पाया और 14 ओवर और एक गेंद में 94 रन पर ऑलआउट हो गया। अब दोनों टीमें एशियन गेम्स के लिए रवाना होंगी। भारत ने अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत में पहला ओवर ऑलराउंडर नितिश रेड्डी को दिया, जिन्होंने 15 रन दिए, लेकिन बाद में वापसी करते हुए पारी में तीन विकेट लिए। पावरप्ले में अक्षर पटेल के एक ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (11 गेंद में 15 रन) और सेदिकुल्लाह अटल (तीन गेंद में एक रन) स्लॉग स्वीप शॉट खेलते हुए आउट हो गए।

जसप्रीत बुमराह ने एक जबरदस्त यॉर्कर डालकर दरविश रसूली को आउट किया, जबकि छठे ओवर में यश ठाकुर ने इब्राहिम जदरान का विकेट लिया, जिससे अफगानिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 47 रन हो गया। अफगानिस्तान की हार लगभग तय हो गई थी। ये रात पूरी तरह से अभिषेक के नाम रही, जिन्होंने 34 गेंद में 108 रन की पारी खेली और 11 छक्के जड़े। ये अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में उनका तीसरा शतक था। ये शानदार शतक किसी टेस्ट खेलने वाले देश के क्रिकेटर के किसी दूसरे टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ लगाया गया सबसे तेज शतक भी था। इसने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के फिन एलन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंद में बनाए शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। किसी भारतीय का लगाए सबसे तेज शतक के मामले में, उन्होंने रोहित शर्मा का 2017 का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 35 गेंद में ये कारनामा किया था।

अभिषेक के ज्यादातर जबरदस्त शॉट बॉलर के सिर के ऊपर से गए, भारत पहले ही श्रृंखला जीत चुका था, लेकिन अभिषेक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से बेअसर मैच में रोमांच भर दिया। छक्कों की बारिश होती रही, चाहे उन्होंने ‘इनसाइड-आउट’ शॉट खेलने के लिए जगह बनाई हो या फिर एक ही जगह खड़े होकर बॉलर की गेंद को ग्राउंड के सीधे शॉट के साथ बाउंड्री के पार भेजा हो। श्रृंखला में ये पहली बार था जब भारत ने पहले बल्लेबाजी की, जिससे अभिषेक को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका मिला।

उनके लगातार छक्कों की बदौलत, भारत ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए, जो टी20 में पहले छह ओवर में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जब अभिषेक पावरप्ले में जबरदस्त बैटिंग कर रहे थे, तब संजू सैमसन को ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिला, लेकिन बाद में उन्होंने 35 गेंद में शानदार 50 रन बनाए। ये उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। दोनों ओपनर्स के जबरदस्त फॉर्म में होने के कारण, वैभव सूर्यवंशी को अभी कुछ समय तक बेंच पर ही बैठना होगा, अभिषेक ने शुरू से तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स, दोनों के खिलाफ एक जैसी आक्रामक बल्लेबाजी की।

अगानिस्तान भारत को उसी के मैदान पर टक्कर नहीं दे पाया। उसकी चुनौती और बढ़ गई जब अभिषेक ने अजमत ओमरजई और फजलहक फारूकी की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों ने क्रमशः दूसरे और तीसरे ओवर में 17 और 23 रन दिए। कप्तान इब्राहिम जदरान ने पावरप्ले में जल्दी स्पिन का इस्तेमाल किया, लेकिन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे अभिषेक के सामने वो भी काम नहीं आया। सैमसन ने मोहम्मद नबी की गेंदों पर सीधे दो छक्के लगाकर अपनी पारी शुरू की। फिर उसी ओवर में अभिषेक ने भी दो छक्के जड़े। उस ओवर में कुल 29 रन बने। जदरान ने मिड-ऑफ पर सैमसन का कैच भी छोड़ा, जब वे 22 रन पर थे।

अभिषेक ने 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर नौवें ओवर में अपना यादगार शतक पूरा किया। अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर एक जबरदस्त पुल शॉट खेलकर वे 99 रन पर पहुंचे और फिर सिंगल लेकर शतक पूरा किया, उन्होंने ध्यान की मुद्रा में बैठकर अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाया। दर्शकों ने इस खास पारी को देखने के बाद खड़े होकर उनका अभिवादन किया, अफगानिस्तान ने भारत को 250 से कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रहा। भारत आखिरी पांच ओवर में चार विकेट खोकर सिर्फ 37 रन ही बना सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *