Cricket: भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे क्योंकि अभ्यास के दौरान उनकी दाहिनी उंगली में चोट लग गई है।
शुभमन गिल को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। उनकी गैरमौजूदगी में के.एल. राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। एसएलसी इलेवन ने इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी अनामिका उंगली में गुरुवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई। एहतियात के तौर पर वे एसएलसी इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।’’
बोर्ड ने कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में के.एल. राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।’’ भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के इसी मैदान पर होगा।