Cricket: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने 433 टेस्ट विकेट के साथ भारत के महान कपिल देव (434 विकेट) के रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र एक विकेट दूर हैं।
मिचेल स्टार्क ने अपने 105 मैचों के टेस्ट करियर में अब तक 433 विकेट लिए हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव से केवल एक कदम दूर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए थे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में स्टार्क दो विकेट लेते ही कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे।
दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन भी ड उनके निशाने पर होंगे। स्टेन ने अपने करियर में 439 विकेट चटकाए थे। उनका रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मिचेल स्टार्क को सिर्फ सात विकेट लेने की जरूरत है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त डॉर्विन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच मकाय में 22 से 26 अगस्त के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज में स्टार्क के पास न केवल सिर्फ कपिल देव को पछाड़ने का शानदार मौका नहीं होगा, बल्कि साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पछाड़ते हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल होने का भी शानदार मौका होगा।