Awarapan 2 Trailer: ‘मौत से मेरा पुराना रिश्ता है… आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Awarapan 2 Trailer: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी ने अपनी अदाकारी से फैंस को हैरान किया था। फिल्म की कहानी, गाने आज तक दर्शकों को याद हैं। फिल्म की अलग ही फैन फॉलोइंग है। अब मेकर्स ‘आवारापन 2’ लेकर आए हैं, आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। यहां जानिए, कैसा है फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर?

शबाना आजमी ने चौंकाया-
फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर मोहब्बत के लिए कुछ भी कर गुजरने की कहानी को दिखा रहा है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के बीच की केमिस्ट्री भी कमाल की है, वहीं ट्रेलर में इमरान हाशमी के एक्शन सीन्स भी हैरान करते हैं। उनके डायलॉग भी दर्शकों को पसंद आएंगे। एक सीन में वह कहते हैं, ‘मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है।’ ट्रेलर में शबाना आजमी भी हैं, जो नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी के भी कई सीन्स इसमें देखने को मिले।

ट्रेलर में जो फिल्म के सीन्स सामने आए हैं, उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि शबाना आजमी और इमरान हाशमी के किरदार के बीच एक रंजीश है। फिल्म में ड्रग्स का एंगल भी नजर आ रहा है। देखना हाेगा कि इस कहानी में इमरान का मकसद क्या है? दिशा और उनके किरदार कैसे जुड़ते हैं। साथ ही साथ एक प्रेम कहानी को इसमें कैसे दिखाया जाएगा। इन बातों से पर्दा फिल्म रिलीज के बाद ही उठेगा।

फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *