Jammu kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में अचानक तेज हवा चलने लगी। इससे डल झील में कई शिकारे फंस गए और उनकी गतिविधियां रुक गईं, बदले हुए मौसम से शिकारे की सवारी का आनंद लेने वाले सैलानी भी परेशान हो गए। अचानक अंधेरा छाने लगा और झील में तेज लहरें उठने लगीं।
ऐसे में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीमों ने बिना समय गंवाए बचाव अभियान शुरू कर दिया। फौरन शिकारों में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।
बचाए गए सैलानियों ने समय पर मदद के लिए एसडीआरएफ कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
एसडीआरएफ कर्मचारी चौबीसों घंटे नेहरू पार्क में तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर मौसम में अचानक बदलाव होता है। ऐसे में किसी भी आपदा से निपटने के लिए हमेशा सतर्क रहना पड़ता है।
इन दिनों भारी संख्या में सैलानी डल झील में विहार का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में बचाव दल और भी सतर्क रहते हैं। वे समय रहते किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहते हैं, ताकि टूरिज्म के लिए मशहूर कश्मीर की लोकप्रियता पर आंच न आए।