Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी की तारीफ की कहा- मोदी एक महान नेता हैं, वे युद्धों से दूर रहते हैं

Trump:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी एक “महान नेता” हैं, “युद्धों से दूर रहते हैं” और अमेरिका अब भारत के साथ “निष्पक्ष व्यापार” करता है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्सियोस को दिए इंटरव्यू में कहा, “मोदी बहुत अच्छे हैं। वो युद्धों से दूर रहते हैं, जो कि समझदारी है। वो 1.5 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। असल में भारत सबसे बड़ा देश है। मोदी एक बेहतरीन नेता हैं और हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम निष्पक्ष व्यापार करते हैं।”

ट्रंप ने कहा, “वे सचमुच हमें बहुत ठगते थे। इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं देता। हमारे नेता बेवकूफ थे, जिन्होंने ऐसा होने दिया।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “लेकिन अब हम बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं। वे इससे उतने खुश नहीं हैं। पहले वे इससे कहीं बेहतर करते थे। लेकिन मोदी बहुत बढ़िया हैं।”

ट्रंप और मोदी ने बुधवार को फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच के रिश्तों को सुधारना था, जिनमें पिछले एक साल से तनाव चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *