Salman Khan: मेरी सेहत एकदम सही है, कोई दिक्कत नहीं है, बोले अभिनेता सलमान खान

Salman Khan:  अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया और कहा कि ‘बिग बॉस 20’ का भ्रामक प्रोमो रिलीज होने के बाद भी उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। रियलिटी शो के प्रोमो में एक्टर को स्टेज पर अचानक तबीयत खराब होते हुए दिखाया गया था, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए थे।

शो के 17 सीजन होस्ट कर चुके एक्टर ने कहा कि मेकर्स ने प्रोमो को इस तरह से एडिट किया था, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और शो के मेकर्स की तरफ से माफी मांगी।

उन्होंने लिखा, “मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है। ‘बिग बॉस’ का प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया था, वैसा नहीं किया जाना चाहिए था।” उन्होंने आगे कहा, “प्रोमो को जिस तरह से एडिट किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। लगता है कि शो को प्रमोट करने के लिए वे इसी तरह का फॉर्मेट इस्तेमाल करते हैं, मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं।”

एक्टर ने प्रोमो में बदलाव के लिए शो के मेकर्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “‘बिग बॉस’ ने इसे ठीक कर दिया है। धन्यवाद ‘बिग बॉस’।” खान अब ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें एक्टर के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं, ये फिल्म 2020 की गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *