World Music Day: संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिवंगत गायिका आशा भोसले को समर्पित एक विशेष गीत का टीजर साझा करते हुए कहा कि उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों के दिलों को प्रेरित करता रहेगा।
आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। संबंधित गीत के बारे में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये गीत भोसले के निधन से पहले रिकॉर्ड किया गया था और अब इसे उनके (भोसले) लंबे करियर की अंतिम रिकॉर्डिंग में से एक माना जा रहा है।
आशा भोसले और रहमान की आवाज में रिकॉर्ड किए गए इस गीत में लंदन के ट्रिनिटी लाबन संगीत कॉलेज के संगीतकार भी शामिल हैं। इसे भारतीय सिनेमा और वैश्विक संगीत में भोसले के अतुलनीय योगदान के उत्सव के रूप में तैयार किया गया है।
रहमान ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इसकी घोषणा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘विश्व संगीत दिवस पर हम ऐसी आवाज का जश्न मना रहे हैं, जिसने पीढ़ियों, भाषाओं और सीमाओं को पार किया। ये श्रद्धांजलि उस समय एक सपने के रूप में शुरू हुई थी, जब आशा भोसले जी हमारे बीच थीं।
On this World Music Day, we celebrate a voice that has transcended generations, languages, and borders.
This tribute began as a dream while Asha Bhosle ji was still with us. We had hoped she would witness the love and gratitude this project carries.
Around the world, we… pic.twitter.com/hxr3sOFdtI
— A.R.Rahman (@arrahman) June 21, 2026
हमें उम्मीद थी कि वे इस परियोजना में निहित प्रेम और कृतज्ञता को देख पातीं।’’
रहमान ने कहा, ‘‘दुनिया भर में संगीत की महान हस्तियों का सम्मान किया जाता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास भी ऐसी कलाकार थीं, जिनकी आवाज अनगिनत लोगों के जीवन का संगीत बनी।हमें लगा कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका विभिन्न संगीतकारों, परंपराओं और ध्वनियों को एक साथ लाकर उनकी असाधारण विरासत का उत्सव मनाना है। यह आशा जी के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे। आज हम इस यात्रा की एक झलक टीजर के रूप में साझा कर रहे हैं।’’
रहमान और भोसले ने ‘‘राधा कैसे न जले’’, ‘‘कहीं आग लगे’’ और ‘‘रंगीला रे’’ सहित कई लोकप्रिय गीतों में साथ काम किया था।