NEET re-exam: एनटीए ने पेपर लीक के दावे वाले वीडियो को ‘फर्जी’ बताया

NEET re-exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो की सामग्री को फर्जी बताया, जिसमें दावा किया गया था कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) 2026 का पेपर लीक हो गया था।

एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बयान में कहा कि परीक्षा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बयान में कहा गया, “एनटीए का ध्यान सोशल मीडिया पर नीट-यूजी 2026 के बारे में फैलाए जा रहे एक मनगढ़ंत वीडियो की ओर दिलाया गया है। वीडियो में किया गया फर्जी है।’’

एजेंसी ने कहा कि छात्रों को धोखा देने या उनमें भय पैदा करने के लिए इस तरह की भ्रामक जानकारी तैयार करना और उसे जानबूझकर प्रसारित करना एक ‘गंभीर अपराध’ है। एजेंसी ने कहा, “एनटीए, आई4सी और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद से इस सामग्री को शुरू करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।”

एनटीए ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की कि वे जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें और ऐसी सामग्री को आगे न बढ़ाएं, रविवार को 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट की पुनर्परीक्षा दी।

इससे पहले, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। पेपर लीक के बाद आलोचना झेल रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि एक ‘समग्र-सरकारी’ दृष्टिकोण ने इस बड़े कार्य को रिकॉर्ड समय में पूरा कराने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *