Monsoon: देश के 12 राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है, मानसून आने में देरी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अमूमन 12 जून के आसपास दक्षिणी छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून का अभी तक आगमन नहीं हुआ है।
हालांकि उन्होंने बताया कि मानसून के बादल चार-पांच दिन में राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। गुजरात में भी मानसून ने खास प्रगति नहीं की है, आने वाले दिनों में अहमदाबाद में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
भारत में कमजोर मानसून की वजह ‘अल नीनो’ है। कृषि मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इस मौसमी घटनाक्रम का 12 राज्यों में “काफी गंभीर” असर पड़ सकता है। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं।
‘अल नीनो’ से प्रभावित दूसरे राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र हैं।