GST कलेक्शन 2022 में उत्तराखंड टाप-10 राज्यों में शामिल, पीछे छोड़े 9 बड़े राज्य, देखिए आंकड़े

नमिता बिष्ट

जीएसटी कलेक्शन रिपोर्ट 2022 में उत्तराखंड ने 9 बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर टाप-10 राज्यों में जगह बनाई है। देशभर में अरुणाचल प्रदेश पहले, हरियाणा दूसरे और चंडीगढ़ के साथ उत्तराखंड सातवें स्थान पर रहा है। उत्तराखंड ने अक्टूबर में 1613 करोड़ जीएसटी कलेक्शन किया है। जो अक्टूबर 2021 की अपेक्षा 28 प्रतिशत ज्यादा है।

अप्रैल में थी सर्वाधिक 1887 करोड़ जीएसटी
उत्तराखंड में त्योहारी सीजन अक्टूबर में जमकर खरीदारी हुई है। जीएसटी के अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड ने अक्टूबर में 1613 करोड़ जीएसटी कलेक्शन किया है। इससे पहले उत्तराखंड ने सर्वाधिक 1887 करोड़ जीएसटी इसी साल अप्रैल में दिया था। जिसके बाद अब अक्टूबर में मिली 1613 करोड़ दूसरी सबसे बड़ी राशि है।

9 बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे
बता दें कि पिछले अक्टूबर की अपेक्षा बिहार, जम्मू और कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेशों ने कम जीएसटी दिया है, जबकि उत्तराखंड ने जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि के मामले में देश के नौ बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा है।

अक्टूबर में सर्वाधिक जीएसटी वाले टाप-10 राज्य
राज्य – अक्टूबर 2021 – अक्टूबर 2022 – वृद्धि प्रतिशत में
अरुणाचल – 47 – 65 – 39
हरियाणा – 5606 – 7662 – 37
पुदुचेरी – 152 – 204 – 34
कर्नाटक – 8259 – 10996 – 33
गोवा – 317 – 420 – 32
केरल – 1932 – 2485 – 29
उत्तराखंड – 1259 – 1613 – 28
चंडीगढ़ – 158 – 203 – 28
पश्चिम बंगाल – 4259 – 5367 – 26
तमिलनाडु – 7642 – 9540 – 25

ये है उत्तराखंड से जीएसटी कलेक्शन (करोड़ में)
माह – जीएसटी
अप्रैल – 1887
मई – 1309
जून – 1281
जुलाई – 1390
अगस्त – 1094
सिंतबर – 1300
अक्टूबर – 1613

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *