Ramnagar: रामनगर में हथिनी ने तेज धार में बहते अपने बच्चे को बचाया, दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हुआ

Ramnagar:  उत्तराखंड के रामनगर-कॉर्बेट इलाके में हाल में मां और बच्चे के बीच प्यार भरे रिश्ते की एक झलक देखने को मिली। करीब एक महीने का हाथी का बच्चा कोसी नदी में पानी की तेज धार में बह रहा था। उसकी मां उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी और उसे सुरक्षित किनारे ले आई।

वन्यजीव फोटोग्राफर दीप राजवार ने बताया कि वे इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद करने में कामयाब रहे।

जानकार बताते हैं कि हथिनियों में मातृत्व की भावना काफी ज्यादा होती है। झुंड में भी मादा हाथियों की भूमिका अहम होती है।

अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों का व्यवहार बेशक अलग-अलग हो, लेकिन एक बात लगभग सब में समान होती है। हर प्रजाति के मां में अपने बच्चों की रक्षा करने की सहज प्रवृत्ति होती है। और ये प्रकृति के सबसे मजबूत बंधनों में एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *