रुड़की में ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट बनाने वाले कारखाने में आग, एक की मौत

रूड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है, जहां पर देर रात अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को भगवानपुर और मंगलौर से अग्निशमन वाहन बुलाने पड़े, इस दौरान कारखाने में रखा एक 5 किलो का सिलेंडर भी फट गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया, वहीं जब दमकलकर्मियों को अंदर जिसने का रास्ता नहीं मिला तो जेसीबी मशीन बुलाकर कारखाने की दीवार तोड़ी गई जिसके बाद टीम ने करीब 7 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वही कारखाने में एक 65 वर्षीय अयूब नामक व्यक्ति सो रहा था जिसकी इस हादसे में मौत हो गई, मृतक अय्यूब कारखाना मालिक सरफराज के चाचा बताए गए हैं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है, हालांकि कारखाने में कितना नुकसान हुआ है इसका अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका।

वहीं अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर तुरंत दमकल विभाग की टीम पहुंची जहां पर देखा गया कि आग बहुत भयानक है आग बुझाने के लिए मंगलोर भगवानपुर और रुड़की से अग्निशमन वाहन बुलाए गए जिसके बाद करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया उन्होंने बताया कि कारखाने के अंदर एक व्यक्ति सोया हुआ था जो आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *