UPSSSC PET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 8 नवंबर तक वेबसाइट पर देख सकेंगे अभ्यर्थी

UPSSSC:  उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। आयोग ने परीक्षा में शामिल सभी मास्टर सेट की उत्तर कुंजियां तिथि और पाली के अनुसार अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नपत्र के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न हुई थी। अब इन तीनों दिनों की कुल छह पालियों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

तीनों दिनों की सभी छह पालियों की उत्तर कुंजियां उपलब्ध

UPSSSC ने प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए प्रथम और द्वितीय पाली की उत्तर कुंजियां अलग-अलग जारी की हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा की तारीख और पाली के मुताबिक संबंधित मास्टर सेट की उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

आयोग ने इन उत्तर कुंजियों को देखने के लिए 8 नवंबर 2026 तक की समयसीमा निर्धारित की है। इसके बाद वेबसाइट पर इनके उपलब्ध रहने को लेकर आयोग की ओर से दी गई समयसीमा का ध्यान रखना जरूरी होगा।

अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का लगा सकेंगे अनुमान

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अपने दिए गए जवाबों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से करने का मौका मिलेगा। इसके आधार पर वे परीक्षा में अपने संभावित अंकों और प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी संबंधित उत्तर कुंजी जरूर देख लें।

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल

योगी सरकार की ओर से प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को निष्पक्ष, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी पालियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजियां सार्वजनिक करना इसी व्यवस्था का हिस्सा है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर मिलती है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *