UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बारिश के दौरान एक स्कूल बस सड़क से फिसलकर पलट गई। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
यह हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुआ। एक अधिकारी ने बताया, “बस में कुल 33 छात्र सवार थे। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।”
उन्होंने आगे बताया कि चार-पांच छात्र घायल हो गए और उन्हें सीएससी नवाबगंज ले जाया गया, घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।