iPhone 18: देश में शुरू हुई आईफोन18 की बिक्री, स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की लंबी कतार

iPhone 18:  ऐपल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की ब्रिकी शुक्रवार से भारत में शुरू हो गई है। फोन खरीदने के लिए ग्राहक सुबह से ही स्टोर के बाहर पहुंच गए, कई लोग अपने प्री-बुक किए गए फोन लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए।

आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है। दोनों मॉडल चार रंग- ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंग में उपलब्ध हैं।

कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें नए आईफोन का बरगंडी कलर ज्यादा पसंद आया है। ऐपल ने 12 सितंबर से नए प्रो मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू की थी। कंपनी भारत में रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज कर रही है।

वित्त वर्ष 2026 में भारत में आईफोन की रिकॉर्ड बिक्री हुई। इसके चलते देश में ऐपल की कमाई 10 अरब डॉलर से ज्यादा रहने का अनुमान है। भारतीय रुपये में देखें तो ये रकम करीब एक लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *