Basketball: 13 अगस्त से शुरू होगी फीबा अंडर-18 एशिया कप बास्केटबॉल चैंपियनशिप, एशिया की 16 टीम लेंगी हिस्सा

Basketball: फीबा अंडर-18 एशिया कप बास्केटबॉल चैंपियनशिप 13 अगस्त से अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होने जा रही है, इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 16 एशियाई देशों की टीमें महाद्वीपीय खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

मुख्य कोच परमदीप सिंह ने बताया कि “टोटल 16 टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं और हमारा जो मैच स्टार्ट होगा वो पहला मैच 14 को है। ये कैंप जो लगा है ये वीर सावरकर स्टेडियम में लगा हुआ है। ये साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सेंटर है बेसिकली गुजरात स्टेट का बहुत अच्छा जो स्टेडियम बना हुआ है। ये जो वीर ब्लॉक है साई के पास है और साई की नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी यहां पर रन हो रही है। वो वन ऑफ द बेस्ट फैसिलिटी है इंडिया की, वो यहां पर अवेलेबल है। मैं एसएजी (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात) और गुजरात सरकार का धन्यवाद करता हूं जो उन्होंने इतना बड़ा इवेंट कंडक्ट कर रहे हैं यहां पर और मेरी रिक्वेस्ट है सभी गुजराती भाई-बहनों से कि वो आएं, हमारे मैच देखें और इंडियन टीम का हौसला बढ़ाएं।”

टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में गुजरात के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें भावनगर के होनहार युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो हॉपकिंस भी हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय अंडर-18 टीम में जगह बनाई है।

अंडर 18 खिलाड़ी रोनाल्डो हॉपकिंस ने कहा कि  सबसे पहले मैं गुजरात सरकार और गुजरात बास्केटबॉल एसोसिएशन को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इतनी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं और यहां इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मैं सभी खिलाड़ियों और उन युवाओं से कहना चाहता हूं, जिनका कोई लक्ष्य और सपना है कि आप इतनी मेहनत करें कि आपको भी वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं मिलें, आप आगे बढ़ें और एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करें”।

भावनगर से शुरू हुआ रोनाल्डो हॉपकिंस का सफर अब उन्हें भारतीय टीम तक ले आया है, 13 अगस्त से अहमदाबाद में शुरू हो रहे टूर्नामेंट में ये युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने और देश के लिए दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *