Ajay Devgn: ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट बने अजय देवगन, अपराध से करेंगे सतर्क

Ajay Devgn: क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ ने अपने नए सीजन ‘क्राइम पेट्रोल: क्राइम का करेंट सीजन’ की अनाउंसमेंट कर दी है। शो के नए प्रोमो में मेकर्स ने फैंस के साथ बड़ा खुलासा किया। इस नए सीजन की सबसे खास बात यह है कि अभिनेता अजय देवगन इस शो को होस्ट करेंगे।

प्रोमो-
‘क्राइम पेट्रोल’ टेलीविजन का एक लोकप्रिय सीरियल है। इस शो में क्राइम की कहानियों को नाट्य रुपांतरण के जरिए दिखाया जाता है। शो को कई साल तक एक्टर अनूप सोनी ने होस्ट किया। मगर इस सीजन से मेकर्स ने इसमें बड़ा बदलाव किया है। शो के नए प्रोमो में नए होस्ट अजय देवगन समाज की अपराधिक स्थितियों पर बात करते नजर आए।

‘क्राइम पेट्रोल’ के प्रोमो में अजय ने शो के पीछे के मकसद और समाज में बढ़ रहे अपराधों पर चर्चा की। क्राइम पेट्रोल जैसे शो के साथ जुड़ना मेरे प्रशंसकों और दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी जैसा लगता है, इस शो ने अपराध की कहानियों को समझने और दर्शकों में जागरूकता पैदा करने की एक मिसाल कायम की है, हम अब ऐसी कहानियां लेकर आ रहे हैं जिन्होंने पूरे देश को झकझोर दिया है।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद और विश्वास है कि मैं दर्शकों को इन मामलों में डर के बजाय सावधानी बरतने में मदद करूंगा, इन कहानियों से लोगों को सतर्कता बरतने की सीख मिलेगी और इसमें मैं उनका मार्गदर्शन कर सकता हूं। प्रोमो के अनुसार शो 31 अगस्त 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसे सोनी लिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *