Rajasthan: राजस्थान नगर निकाय चुनाव, कई बूथों पर पुनर्मतदान जारी

Rajasthan: राजस्थान में निकाय चुनाव के तहत उन बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान हो रहा है जहां मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी पाई गई थी। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

इसके अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत में हुई मतगणना के दौरान कुछ बूथों की ईवीएम में तकनीकी खराबी पाए जाने के कारण पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए थे।

इसके तहत नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484, नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338, नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 और नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या चार के बूथ संख्या पांच पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

आयोग को इन मतदान केंद्रों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों की समीक्षा के बाद आयोग ने पुनर्मतदान कराने का निर्णय किया।

अधिकारियों ने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 17 सितंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *