Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उमर ने इस नए रिश्ते की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई…” साथ ही पोस्ट में निधि राजदान को टैग भी किया।
उमर अब्दुल्ला ने अपनी पोस्ट के साथ दोनों की चार तस्वीरें भी साझा कीं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को श्रीनगर में विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोनों ने विवाह किया। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य गवाह के रूप में उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल का वैवाहिक संबंध इस साल जुलाई में समाप्त हो गया था। दोनों के बीच हुए समझौते के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दी थी। वहीं, 49 वर्षीय निधि राजदान की यह दूसरी शादी है।
शादी से जुड़े कार्यक्रम श्रीनगर और नई दिल्ली में आयोजित किए गए, जिनमें दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इन समारोहों में उमर के माता-पिता फारूक अब्दुल्ला और मौली, उनकी तीन बहनें तथा अन्य परिजन मौजूद रहे। निधि की ओर से उनके माता-पिता, वरिष्ठ पत्रकार एम. के. राजदान और सरला राजदान ने समारोह में शिरकत की।