Diwali: दिवाली-छठ पर रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ से निपटने की तैयारी

Diwali:  दीपावली और छठ पूजा का पर्व नजदीक आते ही लोग अपने घरों की ओर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं, त्योहारों के चलते देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को व्यवस्थित करने और उन्हें सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं।

प्रयागराज मुख्यालय वाले उत्तर मध्य रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ समेत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से कुल 45 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

((साउंडबाइट (हिंदी) – डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ))

“त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम किए जाते हैं। यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए जाते हैं। अनाउंसमेंट सिस्टम की कार्यशीलता और कोच गाइडेंस व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखी जाती है।

इसके अलावा क्यू मैनेजर और आरपीएफ के जवान भीड़ प्रबंधन में तैनात रहते हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। यात्रियों की जरूरत और मांग को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाता है। इसी दिशा में रेलवे ने कई फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।” रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान ट्रेन में पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में यात्रियों को सतर्क किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *