Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 29 जून को

Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में सुनवाई अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत में रिकॉर्ड तलब किये जाने के कारण टल गई।अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी की वास्तविक आवाज और आरोप के तहत जमा की गई सीडी की आवाज के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में मिलान को लेकर एक पुनरीक्षण याचिका (रिवीजन) एडीजे अदालत-पांच में दाखिल की गई है। इस मामले में रिकॉर्ड अधीनस्थ अदालत से एडीजे अदालत 5 में पहुंच चुका है।

एडीजे अदालत 5 में इस पुनरीक्षण याचिका पर 25 जून को बहस होनी है। पिछली सुनवाई में रिकॉर्ड ना पहुंचने के कारण बहस नहीं हो पाई थी। यह मामला वर्ष 2018 का है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेसवार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सांसद-विधायक अदालत में परिवाद दाखिल किया था। अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। यह मुकदमा पिछले पांच साल से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *