प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का भारत के विकास और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्सुक हैं।
Warm birthday greetings to the President of India, Smt. Droupadi Murmu Ji. Her journey, marked by courage, simplicity, humility and unwavering commitment to public service, continues to inspire people across the country.
Through her many years in public life, she has served the…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2026
राजनाथ सिंह ने कहा- जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और नागरिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें जनसेवा की सच्ची प्रतिनिधि बनाती है।
Warm birthday wishes to the President of India, Smt. Droupadi Murmu ji. She has devoted her life to serving the society and empowering the people. Through her wisdom and commitment towards inclusive development, social justice and the welfare of citizens, she represents the true…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 20, 2026
कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राष्ट्रपति मुर्मू को एक आदर्श नेता बताते हुए कहा कि उनकी जीवन-यात्रा साहस, दृढ़ता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा भारतीय लोकतंत्र की ताकत और समावेशी चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रपति के जनसेवा, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की सराहना की। वहीं, अल्पसंख्यक कार्य एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की।
खड़गे समेत विपक्षी नेताओं ने भी दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन, सामाजिक सेवा और संवैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की सराहना करते हुए देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा का प्रतीक माना जाता है। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का उनका सफर भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और समावेशी भावना का जीवंत उदाहरण है।