Parliament: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Parliament:  आज मानसून सत्र के दौरान संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित हो गई है,  हालांकि लोकसभा में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया। वहीं, राज्यसभा से एमएसएमई विकास संशोधन विधेयक पारित हुआ।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर अधिनियम, 2025 और वित्त अधिनियम, 2026 में संशोधन करना है। वित्त मंत्री पहले विधेयक पेश करने की अनुमति मांगेंगी और इसके बाद इसे सदन में प्रस्तुत करेंगी। लोकसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक, 2026 पर भी विचार और पारित किए जाने की संभावना है। इस विधेयक का उद्देश्य बैंकिंग अभिलेखों से संबंधित साक्ष्यों के कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाना और उसे डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप तैयार करना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *