Himanta Biswa: असम में नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण हुआ, भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, उनके साथ चार और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जिन नेताओं ने शपथग्रहण में हिस्सा लिया, उनमें भाजपा की सहयोगी पार्टी- बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) के नेता भी शामिल रहे। इसके अलावा हिमंत कैबिनेट में एक छह बार की महिला विधायक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
नए कैबिनेट के चेहरे-
1. अतुल बोरा-
अतुल बोरा असम के एक प्रमुख नेता और असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष हैं। पहली बार 1996 में गोलाघाट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए और 2001 तक इस पद पर रहे। वर्तमान में, वे 2016 से लगातार बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा दोनों के मंत्रिमंडलों में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया है। उनके पास कृषि, बागवानी, पशुपालन और पशु चिकित्सा, शहरी विकास और असम समझौते के कार्यान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहे हैं।
2. रामेश्वर तेली-
2014 से 2024 तक उन्होंने लोकसभा में रामेश्वर तेली ने डिब्रूगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और बाद में अगस्त 2024 में राज्यसभा के सांसद भी बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
3. चरण बोरो-
चरण बोरो असम के राजनीतिक दल बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) पार्टी के कद्दावर नेता हैं, वे मजबत निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने पिछली सरकार के मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया था। चुनावों से पहले भाजपा के बीपीएफ के साथ गठबंधन समझौते के हिस्से के रूप में वे पिछले साल सरमा सरकार में शामिल हुए थे।
4. अजंता न्योग-
अजंता न्योग असम भाजपा का प्रमुख महिला चेहरा हैं। वे राज्य की सबसे लंबे समय तक विधायक रहने वाली महिला और असम की पहली महिला वित्त मंत्री होने का गौरव रखती हैं। उनका जन्म 1964 में गुवाहाटी में हुआ था। उनके पिता का नाम शशधर दास और माता का नाम रेवती दास है। आज जिस जालुकबाड़ी सीट से हिमंत चुनाव जीत रहे हैं, कभी उसी सीट से अजंता की मां रेवती भी विधायक रहीं।
জয় মা ভাৰতী!
জয় আই অসম!With all humility I bow down to the people of Assam 🙏🏽
It is an extremely emotional moment as I took oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term.
This would not have been possible without the margdarshan of Adarniya… pic.twitter.com/tXns7llimi
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 12, 2026