Election Results 2026: बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त, BJP 120+ सीटों पर आगे

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है और उसने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ में सेंध लगाई है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 121 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सहयोगी BGPM एक सीट पर आगे है।

294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा करीब 160 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े 148 को पार करती दिख रही है, जबकि टीएमसी 121 सीटों पर आगे बताई जा रही है। इस बीच नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार तथा राज्य में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के प्रदर्शन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार बना रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 135+ और टीएमसी करीब 100 पर है। भवानीपुर में शुरुआत में कड़ा मुकाबला रहेगा, लेकिन आगे चलकर हम बढ़त बनाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर है और भाजपा के पक्ष में वोटों का ध्रुवीकरण हुआ है, जो पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है। इस बार पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत और पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 92.47 रहा। 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी। वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *