Election Result: बीजेपी को भारी बढ़त, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया

Election Result:  पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंकी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी?

राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

बंगाल के दीनहाटा में भी बवाल की खबर है। यहां टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व सांसद दिलीप घोष अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के प्रदीप सरकार से 3,156 मतों से आगे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष को 6,229 मत मिले, जबकि सरकार को 3,073 मत प्राप्त हुए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मधुसूदन रॉय 344 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शुरुआती बढ़त से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लिए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की प्रशंसा करते हुए सत्ताधारी टीएमसी का विरोध किया। साथ ही, एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी। चुनाव आयोग की ओर से जारी विधानसभा की 294 सीटों में से बीजेपी फिलहाल 117 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 70 सीटों पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *