Assembly Election Result: बंगाल में भाजपा 200 पार, विजय की आंधी में स्टालिन हारे, केरल में कांग्रेस की वापसी

Assembly Election Result: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। केरल ने यूडीएफ गठबंधन जीत के करीब है।

आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा की अग्निमित्रा पॉल चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने टीएमसी के तापस बनर्जी को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

हारे सीएम एमके स्टालिन-

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से हार गए हैं। सीएम स्टालिन को टीवीके प्रत्याशी और डीएमके के पूर्व विधायक रहे वीएस बाबू ने 8795 मतों से मात दी है।

तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही TVK के बारे में TVK चीफ विजय की बहन ने कहा, ‘वे एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है और निश्चित रूप से हमें विश्वास है कि वे सभी में सबसे अच्छा कर सकते हैं… अपनी आखिरी स्पीच में, उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर इतना विश्वास करते हैं… चुनाव से पहले वे जो बोलते हैं, वह निश्चित रूप से पक्का करेंगे कि वह हो… यह एक बहुत बड़ी जीत है।’

केरलम-

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे | कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘हम इस प्रदेश की भलाई के लिए वे सब करने को तैयार हैं जो आवश्यक है। 10 वर्षों से सरकार की जो कमियां थीं हम उस पर काम करेंगे। हमारे युवा इस राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। 10 साल यहां बुरी तरह की राजनीति हुई है इसलिए लोगों के मन में आया कि इस बार केरलम में सरकार बदलनी चाहिए। हम ईमानदारी से जनता के साथ संपर्क करते हुए काम करेंगे।’

असम-

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं। उन्हें भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया, भाजपा बड़े बहुमत के साथ फिर राज्य में सरकार बना रही है। भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *