Assam Polls Result: असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Assam Polls Result: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए सोमवार को गुवाहाटी स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोक कलाकारों के संग पार्टी कार्यकर्ताओं ने डांस किया। कई महिला कार्यकर्ता डांस करती और बीजेपी की जीत में नारे लगाती नजर आईं।

एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक जीत है। बीजेपी असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ये सरकार जनता के लिए काम करती है… लोगों का हिमंता जी और मोदी के साथ गहरा जुड़ाव है।”

बीजेपी को इस बार पिछले चुनाव की तुलना में कहीं अधिक बहुमत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *