Jammu Kashmir: श्रीनगर की डल झील में उमड़ी सैलानियों की भीड़, 10 अगस्त से फिर तेज होगा मानसून, अमरनाथ यात्रा रोकी गई

Jammu Kashmir: साफ आसमान और खुश्क मौसम की वजह से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की मशहूर डल झील में बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे और उन्होंने शिकारा की सवारी का मजा लिया। हालांकि, यह सुहावना मौसम शायद ज्यादा दिन न रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मानसून की गतिविधियां फिर से सक्रिय होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त से केंद्र शासित प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, जिससे संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में खराब मौसम की चेतावनी की वजह से शनिवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी तीर्थयात्री को आगे यात्रा करने की इजाजत नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *