Diljit Dosanjh: लैटिन ग्रैमी 2026 में जलवा बिखेरेंगे दिलजीत दोसांझ, पहली बार देंगे मंच पर शानदार प्रस्तुति

Diljit Dosanjh: पंजाबी संगीत जगत के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। वह साल 2026 में आयोजित होने वाले लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपनी संगीत प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। यह उनके अंतरराष्ट्रीय संगीत करियर के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

लैटिन रिकॉर्डिंग एकेडमी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि ‘जी.ओ.ए.टी.’ जैसे लोकप्रिय गाने से पहचान बनाने वाले दिलजीत दोसांझ 27वें लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में परफॉर्म करेंगे। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 12 नवंबर को अमेरिका के लास वेगास स्थित एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में आयोजित किया जाएगा।

इस साल के समारोह में दिलजीत के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय संगीत सितारे भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें करोल जी, बिजारैप, बेबी रैंक्स, बैड ग्याल, मिगुएल कोलोन, डिविनो, डीजे प्रीमियर, ग्रुपो निचे, जे व्हीलर, लिल सुपा, लुइस एनरिके, नैथी पेलुसो और एंजेल ‘कुको’ पेना जैसे कलाकार शामिल हैं।

दिलजीत के लैटिन ग्रैमी में शामिल होने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। लैटिन रिकॉर्डिंग एकेडमी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर गायक की टीम ने भी खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। टीम ने लिखा, ‘पंजाबी आ गए ग्रैमी ओए।’

दिलजीत की इस उपलब्धि को पंजाबी संगीत के वैश्विक विस्तार और भारतीय कलाकारों की अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *