Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी ‘ऐतिहासिक और निर्णायक’ चुनावी जीत पर दी बधाई

Trump:   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी “ऐतिहासिक और निर्णायक” चुनावी जीत पर बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने पीटीआई को बताया, “पिछले महीने ही फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की और कहा कि भारत भाग्यशाली है कि उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में नेता मिला है।”

उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में मिली इस ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई दी है।”

बीते सोमवार को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करके इतिहास रचा, जिसके साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 15 साल का शासन समाप्त हो गया। पार्टी ने असम में भी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *