Spain: स्पेन के तोलेदो प्रांत में रेलगाड़ियों के दुर्घटनाग्रसत होने के बाद भारत ने बुधवार को प्रभावित ट्रेन में यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों से सहायता के लिए मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने का आग्रह किया।
मध्य स्पेन में एक तेज रफ्तार ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
हादसे के बाद स्पेन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए।
भारतीय दूतावास ने कहा, “28 अक्टूबर 2026 को तोलेदो में रेल दुर्घटना से प्रभावित रेलगाड़ियों में यात्रा कर रहे भारतीय नागरिकों या उनके परिजनों से अनुरोध है कि वे सहायता के लिए मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें।”