UN Summit: जलवायु परिवर्तन से निपटने में स्थानीय निकायों की भूमिका बढ़ाने पर जोर, ‘अराइज सिटीज फोरम’ ने की अपील

UN Summit: तुर्किये में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से लगभग एक हफ्ते पहले, राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और अधिकारी एक साथ जुटे।

उन्होंने शहरों पर केंद्रित वैश्विक जलवायु कार्रवाई और ‘ग्लोबल साउथ’ की स्थानीय सरकारों के उन अनुभवों पर चर्चा की, जो शहरी लचीलेपन, स्थिरता और न्यायसंगत और निम्न कार्बन विकास को आगे बढ़ाने से जुड़े हैं।

ये देखते हुए कि जलवायु परिवर्तन का महिलाओं पर कहीं अधिक असर पड़ता है, भारत में ‘यूएन विमेन’ ने इस बात पर जोर दिया है कि महिलाओं को ऐसे वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। साथ ही, उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखने के लिए उनसे पहले ही परामर्श किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम के दौरान ‘ग्लोबल साउथ’ से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसमें कई देशों और शहरों से आए मेयर शामिल हुए, जिन्होंने नागरिकों से जुड़े उन मुद्दों की ओर ध्यान दिलाया जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।

COP31 में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में इस मंच ने एक सबसे बड़े मुद्दे की ओर फिर से ध्यान खींचा है। ये हैै – वैश्विक जलवायु प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर मापने योग्य कार्यों में बदलना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *