Iran: अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ओमान की खाड़ी में पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर गोलाबारी की, जिसने ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर निकलने की कोशिश की थी। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने बताया कि जहाज ने रुकने की चेतावनियों की अनदेखी की। इसके बाद एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने एम/वी वेला नोवा के इंजन कक्ष पर मिसाइलें दागीं, जिससे जहाज चलने की स्थिति में नहीं रहा।
यूएस सेंट्रल कमांड के बयान में ये नहीं बताया गया कि इस कार्रवाई में जहाज के चालक दल का कोई सदस्य हताहत हुआ या नहीं।