Indian: अमेरिकी हमले का शिकार हुए जहाज से बचाए गए 21 चालक दल के सदस्यों से मिले भारतीय राजदूत

Indian: ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने अमेरिकी हमले का शिकार हुए तेल टैंकर ‘एमटी सेतेबेलो’ से सुरक्षित बचाए गए चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों की स्वदेश वापसी से पहले उनसे मुलाकात की। अमेरिका ने 10 जून को पलाऊ के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एमटी सेतेबेलो’ पर हमला किया था, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हमले के समय ‘एमटी सेतेबेलो’ ओमान के तट से लगभग 30 समुद्री मील की दूरी पर था। भारतीय मिशन के अनुसार, “‘एमटी सेतेबेलो’ के चालक दल के 21 भारतीय सदस्य सुरक्षित घर लौट रहे हैं।”

दूतावास ने बताया, “उनकी रवानगी से पहले राजदूत ने चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।” पोस्ट में कहा गया कि पिसे ने इस कठिन समय के दौरान नाविकों के धैर्य और साहस की भी तारीफ की। भारतीय मिशन ने दोहराया कि दूतावास भारतीय नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ओमान तट के पास अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय चालक दल वाले किसी वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाए जाने की ये दूसरी घटना है।

इससे पहले, आठ जून को अमेरिकी बलों ने 24 भारतीय नाविकों को ले जा रहे पलाऊ के ध्वज वाले एक तेल टैंकर ‘एमटी मारिवेक्स’ को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि, उस जहाज के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *