Prem Keetanu: फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर हुआ रिलीज, दोस्ती के किस्से और प्यार के लफड़े

Prem Keetanu: वीर पाहड़िया की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर सामने आ चुका है। यह काफी मजेदार है और इससे फिल्म की कहानी का अंदाजा हो रहा है। फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित है और वीर पहाड़िया छात्र बने दिख रहे हैं। कॉलेज लाइफ वाली मस्ती है और इश्क-मोहब्बत वाले चक्कर भी हैं।

वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म का टीजर जारी किया है। टीजर की शुरुआत रैगिंग के एक सीन से होती है। छात्रों का पूरा गुट है और सीनियर रेगिंग करते दिख रहे हैं। आगे कई मजेदार डायलॉग और सीन हैं। वीर बैक बेंचर स्टूडेंट बने दिख रहे हैं। उन्हें श्राप मिला है।

टीजर जारी करते हुए वीर पहाड़िया ने लिखा है, ‘दोस्ती के किस्से हो या प्यार के लफड़े। लाइफ इनके बिना अधूरी है।’ इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *