Mouni Roy: अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं, ऐसी अफवाहें हैं कि व्यवसायी सूरज नांबियार से उनकी शादी टूट चुकी है, कुछ खबरों में तो यह भी कहा जा रहा है कि तलाक हो चुका है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अब खबरों के तेजी से फैलने के बाद मौनी रॉय सामने आई हैं और उन्होंने इस पूरे मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है, साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से एक अपील भी की है।
झूठी खबर न फैलाने की अपील
आज यानी बुधवार को दोपहर में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसके जरिए उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने और उनकी निजता का सम्मान करने की बात कही है। अपनी स्टोरी में मौनी ने लिखा, ‘सभी से विनती है कि वे झूठी खबरें न फैलाएं और हमें निजता और स्पेस दें।’
इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि, अभी भी उन्होंने स्पष्ट तौर पर तलाक हुआ या नहीं हुआ या दोनों अलग रहे हैं या नहीं, इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। न ही मौनी ने पति के साथ कोई तस्वीर साझा की है। ऐसे में अब फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
मौनी रॉय के तलाक और पति से अलग होने की चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब पता चला कि सूरज और मौनी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है। वहीं मौनी और सूरज ने अपनी शादी से संबंधित तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। इसके बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक न होने के कयास और भी गहरे होने लगे।