Kajol Birthday: “मेरे सबसे अच्छे चुटकुलों को हमेशा एक ने सुना है”, काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन ने किया Wish

Kajol Birthday: काजोल का चुलबुलापन, हंसी और मस्तमौला अंदाज फैंस को खूब भाता है। अभिनेत्री की हंसी के तो पति अजय देवगन भी कायल हैं। अभिनेता के जोक्स पर सबसे ज्यादा काजोल ही हंसती हैं। वहीं काजोल की बहन तनीषा भी अभिनेत्री को खूब प्यार करती हैं। अजय और तनीषा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर काजोल के जन्मदिन पर प्यार भरी पोस्ट साझा की हैं। यहां जानिए, दोनों ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

काजोल के लिए अजय देवगन ने लिखी प्यार भरी बात 
अजय देवगन ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अलग-अलग मौकों पर हंसती हुईं नजर आ रही हैं, इन मौकों पर अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं। साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं, ‘पता चला है कि इतने साल से मेरे सबसे अच्छे जोक्स की ऑडियंस एक ही रही है। जन्मदिन मुबारक हो काजोल

 

तनीषा ने भी साझा की पोस्ट 
अजय देवगन के अलावा काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। काजोल और अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, ‘मेरी प्यारी कैडी। हम जिंदगी भर ऐसे ही हंसते-मुस्कुराते रहें। जन्मदिन मुबारक हो मेरी खूबसूरत बहन। लव यू काजोल।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *