Golmaal 5: फिल्मकार रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ आठ जनवरी 2027 को होगी रिलीज

Golmaal 5:   फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ आठ जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इसकी शुरुआत 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी। इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’ और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज हुई।

रोहित शेट्टी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज तारीख की घोषणा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हंसी, मस्ती, खुशी, आनंद और परिवार… बस, और कुछ नहीं। आठ जनवरी 2027।”

अजय देवगन अभिनीत ये फ्रेंचाइजी शरारती और बेपरवाह दोस्तों के ग्रुप की कहानी है। इसमें गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी), लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े, शर्मन जोशी और कुणाल खेमू) और लकी (तुषार कपूर) शामिल हैं, जो अक्सर अजीब और हास्यास्पद परिस्थितियों में फंस जाते हैं।

‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण रोहित शेट्टी ने अपने प्रोडक्शन बैनर रोहित शेट्टी पिक्चर्स के तहत रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *