AR Rahman On Viral Post: ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. Rahman ने फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही “एंटी-नेशनल” बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में हंसने वाली इमोजी शेयर की।
फिल्म के निर्देशक इम्तियाज़ अली की यह नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते लगातार चर्चा में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म में पाकिस्तान के चित्रण को लेकर सवाल उठाए और इसे “एंटी-नेशनल” बताया।
दरअसल, एक व्यंग्यात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया था ‘एंटी-नेशनल’? यह फिल्म पाकिस्ताम को आतंकवादियों और गुप्त एजेंटों के बिना दिखाने की हिम्मत करती है।

इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ए.आर. रहमान ने सिर्फ एक हंसने वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसे कई लोग आलोचनाओं को खारिज करने के तौर पर देख रहे हैं। ‘मैं वापस आऊंगा’ रहमान और इम्तियाज अली की पांचवीं फिल्मी साझेदारी है। इससे पहले दोनों हाईवे, रॉकस्टार,तमाशा और अमर सिहं चमकीला
फिल्म के संगीत के लिए रहमान ने गीतकार इरशाद कामिल के साथ फिर से काम किया है। 12 जून 2026 को रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ एक हिंदी पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन इम्तियाज अली ने किया है।