7 Dogs: अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त की फिल्म “7 डॉग्स” 21 अगस्त को हिंदी और अंग्रेजी में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में भारत, मिस्र, यूरोप और हॉलीवुड के कलाकार नजर आएंगे।
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में मिस्र के मशहूर कलाकार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर के चर्चित कलाकार मोनिका बेलुची और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी नजर आएंगे।
ये फिल्म सेला स्टूडियो ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी (जीईए) और रियाद सीजन के सहयोग से बनाई है। इसका निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है, जो “बैड बॉयज फॉर लाइफ” और “बैड बॉयज: राइड ऑर डाई” जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म की कहानी की परिकल्पना और सह-लेखन तुर्की अललशिख ने किया है। प्रेस रिलीज के मुताबिक, “7 डॉग्स” में भारत, मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
ये अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ मिलकर बनाई गई फिल्म है। जिसमें भारत की ओर से सलमान खान और संजय दत्त, जबकि मिस्र की ओर से अहमद एज और करीम अब्देल अजीज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में तारा एमाद, नासिर अल-कसाबी और मैक्स हुआंग भी शामिल हैं।