New Delhi: उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का अनुमान, दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी

New Delhi: गर्मी से तप रहे देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। गुरुवार को कुछ इलाकों में हुई बारिश और गरज के साथ पड़े छीटों से पारा नीचे आ गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कई इलाकों में हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को इस इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम में बदलाव के चलते, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री कम रहने की संभावना है।

मई में मौसम विभाग ने देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *