Madhya Pradesh: दुष्कर्म का मामला वापस लेने से इनकार करने पर युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बालाघाट में 23 साल की महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ दर्ज रेप का केस वापस लेने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पांच अगस्त को वारासिवनी पुलिस स्टेशन इलाके में एक नहर में शव मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें पता चला है कि महिला का एक पुरुष के साथ प्रेम संबंध था।

उन्होंने कहा कि आरोपी संतोष ठाकरे पीड़िता पर मामले में समझौता करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया और इसी वजह से उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की तफ्तीश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *