Begusarai: बेगूसराय में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Begusarai: बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और गंभीर शारीरिक हिंसा का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि राजनीतिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पीड़िता के अनुसार, 11 जून की रात करीब 11:30 बजे पांच लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पहले उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर महिला को जबरन घर से बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और ब्लेड से उसकी छाती और जांघ पर वार किए। घटना के बाद गंभीर दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसके गुप्तांगों से एक गोली, एक पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाले जाने की बात सामने आई है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले भी तीन लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की कोशिश की थी, लेकिन उस समय पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय वह बेहोश हो गई थी, इसलिए उसे पूरी जानकारी नहीं है कि उसके साथ क्या-क्या किया गया।
मामले पर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने कहा कि “महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार उसके आंतरिक अंगों में गंभीर चोट के संकेत मिले हैं। गुप्तांग से गोली बरामद होने की पुष्टि हुई है।” पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *