Maha Kumbh: वाराणसी में महाकुंभ में रहने के बाद एलर्जी और संक्रमण के साथ वापस आए नागा साधुओं के इलाज के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डॉक्टर घाट पर ओपीडी चला रहे हैं।
बीएचयू के जीन वैज्ञानिक ज्ञानेंद्र चौबे के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उन साधुओं की जांच कर रही है, जो प्रयागराज महाकुंभ में एक महीने का लंबा प्रवास करके वाराणसी पहुंचे हैं।
साधुओं की एंटीबॉडी की जांच की गई है और 100 से अधिक नमूने बीएचयू के डॉक्टरों की टीम ने इकट्ठा किए, प्रयागराज से आने के बाद नागा साधु वाराणसी के अलग-अलग घाटों पर रह रहे हैं।
विजय नाथ मिश्रा, डॉक्टर, न्यूरोलॉजी विभाग, बी.एच.यू. “धूल और बालू जो वहां से उड़ा, संगम है। उससे बहुत एलर्जी है तो देख लेते हैं औऱ कैसा टेस्ट कर सकते हैं।