Ed Sheeran: पॉप स्टार एड शीरन ने कहा, ‘गाजा में हालात ठीक नहीं’

Ed Sheeran: रैपर मैकलेमोर को अपने टूर से हटाने को लेकर हुए विवाद के बीच, पॉप स्टार एड शीरन ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि गाजा में हालात ठीक नहीं हैं।

फिलाडेल्फिया में अपने कॉन्सर्ट के दौरान शीरन ने कहा कि गाजा में आम लोगों के मारे जाने और नुकसान के साथ-साथ वेस्ट बैंक में हो रहे गलत व्यवहार को “नजरअंदाज नहीं किया जा सकता”।

मैकलेमोर ने इस महीने की शुरुआत में न्यू जर्सी में एक कॉन्सर्ट के दौरान “फ्री फिलिस्तीन” का नारा लगाया था जिसके बाद शीरन के टूर की मेजबानी करने वाले अमेरिकी स्टेडियमों के मालिकों ने असहमति जाहिर की।

शीरन ने रैपर को हटाए जाने के पीछे अपना हाथ होने से इनकार किया है और इसके लिए टूर प्रमोटर को जिम्मेदार ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *